बस्ती। आर्य समाज का 49वां वार्षिकोत्सव 8 से 11 दिसम्बर तक आर्य समाज नई बाजार बस्ती में आयोजित किया गया है। इस आयोजन की सफलता के लिए कार्यकर्ता घर घर सम्पर्क करके आमजनमानस को आमंत्रण दे रहे हैं। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए 1नवम्बर से ही आर्य वीर वीरांगनाओं का प्रशिक्षण दिनेश आर्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश चल रहा है। इस वैदिक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आमजनमानस में भाईचारे की भावना के साथ राष्ट्र व धर्मभक्ति की भावना भरना है। उन्होंने कहा कि हमारे धर्मग्रंथ हमें साथ साथ चलने की प्रेरणा देते हैं इसी में ही राष्ट्रहित निहित है।
इसी कड़ी में आर्य समाज नई बाजार बस्ती के साप्ताहिक सतसंग में लखनऊ से पधारे पंडित अखिलेश मेधावी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमारे छोटे छोटे व्रतों से बड़े बड़े लक्ष्य पूरे होते हैं इसलिए हमें उत्तम व्रत लेकर अपनी व सामाजिक उन्नति करनी चाहिए। आचार्य ने बच्चों को यज्ञ का महत्व बताते हुए उसकी सही विधि व सावधानियाँ बताईं। इस अवसर पर दिनेश शास्त्री प्रशिक्षक आर्य वीर दिल्ली प्रदेश ने कहा कि आर्य वीर संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय व सेवा भाव के मूलमंत्र के साथ कार्य करता है जिसमें सम्पूर्ण सृष्टि का कल्याण छिपा हुआ है। इस अवसर पर देवव्रत आर्य, आदित्यनारायण गिरि, राधेश्याम आर्य, गणेश आर्य, गंगासागर, विश्वनाथ, रोहित आर्य, नीतीश कुमार, राधा, दिलीप, अरविन्द साहू, आयुष श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे।