
बस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने सोमवार को स्वयं के लेटर पैड पर कांग्रेस जिला कमेटी अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने की आधिकारिक घोषणा की है। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि, अपरिहार्य कारणों से अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में अंकुर वर्मा ने कहा है कि वे पिछले 18 वर्षो से विभिन्न पदों पर रहते हुये अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में वे निष्ठा से अपनी भूमिका का निर्वहन करते रहेंगे। जब तक कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हो जाती, वे सभी दायित्वों का निर्वहन पूर्व की भांति करते रहेंगे।