नगर बाजार(बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के पाँच वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। खून से लथपथ बालक रोता हुआ अपने घर पहुँचा और अपनी माँ को सारी बात बतायी। परिजनों ने तत्काल डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची मुकामी पुलिस ने अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप मे 17 वर्षीय लडके को पकड़कर थाना पर ले आयी और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि, आरोपित के खिलाफ आप्राकृतिक दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
नगर थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित के पिता ने नगर पुलिस को दिए तहरीर मे आरोप लगाया है कि, “पाँच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी गाँव निवासी 17 वर्षीय मिथिलेश हमारे बेटे को बहला फुसलाकर जसई हरिजन के झाड़ी में ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद हमारा बेटा रोता हुआ घर आया और अपनी माँ को पूरी बात बतायी।”
उसकी माँ ने खून से लथपथ बेटे को देखकर सन्न रह गयी। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना डॉयल 112 को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपित लड़के को पकड़ कर थाना पर ले आयी, और पीड़ित बच्चे को जिला अस्पताल बस्ती मे भर्ती कराया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
इस संबंध मे पूछे जाने पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि, “पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर पर गाँव निवासी 17 वर्षीय मिथिलेश पुत्र चौथी के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है, और पीड़ित बच्चे का उपचार जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है।”