बस्ती खबर के एक्जक्यूटिव जर्नलिस्ट ब्रह्मदेव पाण्डेय को बुद्धवार बस्ती खबर प्राइवेट लिमिटेड मीडिया समूह द्वारा एक नोटिस भेजते हुए उन्हें उनके दायित्वों/कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
विगत कुछ महीनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान बस्ती खबर के लिए खबर संकलन करने वाले ब्रह्मदेव पाण्डेय बस्ती खबर की माइक आईडी के साथ ऐसी मनोदशा में पाए गए जो पत्रकारिता मानदंडों के बिल्कुल विपरीत था। पाण्डेय के खिलाफ इससे पूर्व भी कई प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो चुकी थीं जिसमें उन्हें चेतावनी दी गई थी। लेकिन बस्ती खबर द्वारा सुधार हेतु दिए गए चेतावनी का अनुपालन न करने की स्थिति में दिनांक 17 अगस्त को बस्ती खबर द्वारा इन्हें उक्त मीडिया समूह से निष्कासित करने हेतु निर्णय लिया गया है। इसके क्रम में ब्रह्मदेव पाण्डेय दिनांक 18 अगस्त दिन बुद्धवार से परोक्ष रूप से बस्ती खबर मीडिया समूह के कोई भी कार्यकारी अथवा रिपोर्टर नही हैं।
बुद्धवार को इस सम्बंध में जिला सूचना अधिकारी बस्ती व ब्रह्मदेव पाण्डेय को भेजे गए नोटिस बीएसटी/बीएसटीकेएच/004 पत्रांक दिनांक 18/08/2021 के संदर्भ में भी अवगत कराया गया है कि, पाण्डेय द्वारा अब से बस्ती खबर शीर्षक का प्रयोग व्यक्तिगत व सामाजिक रूप में नही किया जाएगा। उनके द्वारा भविष्य में किये गए कार्यों, समाचार संकलनों का बस्ती खबर प्राइवेट लिमिटेड मीडिया समूह से कोई संबंध नही होगा।