30 हज़ार ग्राम सभाओं और वार्डों में 75 घंटे का प्रवास करेंगे नेता और कार्यकर्ता।
तीन दिन में 90 लाख लोगों से सीधे संपर्क करने का लक्ष्य: अजय कुमार लल्लू
चिन्हित ग्राम सभाओं में मनाई जाएगी स्व राजीव गांधी की जयंती, संविधान की शपथ दिलाएंगे कांग्रेस नेता।
19 अगस्त से जय भारत महासंपर्क अभियान की शुरुआत, प्रदेश के सभी नेता होंगे प्रवास पर।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पर 30 हज़ार गांवों और वार्डों में महासंपर्क अभियान चलाएगी। तीन दिन के प्रवास में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता 90 लाख लोगों से सीधा संपर्क करेंगे।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले दिनों हमने भाजपा के जंगलराज, किसान विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, महिला सुरक्षा के सवाल पर हर विधानसभा में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च किया। इस नकारा और निकम्मी सरकार से हम प्रदेश की जनता को आज़ाद करके ही दम लेंगे।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगाँठ कांग्रेस पार्टी बड़े धूमधाम से मनाएगी। स्वतन्त्रता आंदोलन में कांग्रेस का इतिहास बलिदानों और त्याग का रहा है।
महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देश पर इस उपलक्ष्य में हमारी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता 75 घंटे मे चिन्हित 30 हज़ार ग्राम सभाओं और वार्डों में प्रवास पर होंगे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए 19 अगस्त से चलने वाले जय भारत महासंपर्क अभियान के बारे में बताया कि इस अभियान के दौरान 90 लाख लोगों से हमारे नेता और कार्यकर्ता सीधे संपर्क करेंगे।