राष्ट्रपति के जनपद कानपुर नगर आगमन पर कानपुर सेण्ट्रल रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया.
लखनऊ। भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के जनपद कानपुर नगर आगमन पर कानपुर सेण्ट्रल रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार, महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन, रेलवे एवं सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
प्रेसिडेंट ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल पहुंचे कोविंद
15 साल बाद राष्ट्रपति का ट्रेन में सफर
ऐसा 15 साल बाद हुआ जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति ने रेल यात्रा की। इससे पहले 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने दिल्ली से देहरादून तक की रेल यात्रा की थी। जहां उन्हें इंडियन मिलेट्री एकेडमी की पासिंग आउट परेड में शामिल होना था।
इस तरह कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति
- शाम 06:00 बजे कानपुर देहात के झींझक स्टेशन पर उतरे राष्ट्रपति
- शाम 06:42 बजे झींझक से रूरा के लिए रवाना हुई प्रेसिडेंशियल ट्रेन
- शाम 06:55 बजे रूरा पहुंची महाराजा एक्सप्रेस
- शाम 07:27 बजे राष्ट्रपति रूरा से कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना
- देर शाम 08:06 बजे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कानपुर सेंट्रल पर हुआ आगमन।
- पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार लोगों से मुलाकात करेंगे।
27 जून को राष्ट्रपति का यूं रहेगा कार्यक्रम:
- 8:15 बजे सुबह सर्किट हाउस से सिविल एयरोड्रम जाएंगे।
- 8:35 बजे हेलीकाप्टर से कानपुर देहात के परौंख गांव के लिए रवाना होंगे।
- 9:05 बजे परौंख पहुंचेंगे। वहां अपनों से मिलेंगे।
- 9:25 बजे से 9:55 बजे तक पथरी देवी मंदिर, आंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र और स्कूल भ्रमण करेंगे।
- 9:55 बजे पर वीरांगना झलकारी बाई इंटर कालेज जाएंगे।
- 10:5 बजे से 10:15 तक उनका समय आरक्षित रहेगा।
- 10:15 बजे वह कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। वहां 11.45 बजे तक रहेंगे। कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।
- 11:50 से लेकर 12:20 बजे तक लोगों से मुलाकात करेंगे।
- 12:30 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। दस मिनट बाद रवाना होंगे।
- 1:00 बजे दोपहर पुखरायां हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
- 1:20 बजे से 10 मिनट तक का समय आरक्षित रहेगा।
- 1:30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
- 2:30 कार्यक्रम समापन के बाद चार बजे तक लंच के लिए उनका समय आरक्षित रहेगा।
- चार बजे से 4:30 बजे तक वह अपने मित्र सतीश चंद्र मिश्र के यहां रहेंगे।
- 4:40 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 4:50 बजे पुखरायां से हेलीकाप्टर से कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
- 5:20 बजे सिविल एयरोड्रम पहुंचेंगे। वहां से 5:50 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां रात्रि विश्राम करेंगे।
28 जून को राष्ट्रपति होंगे रवाना:
- 10:00 बजे सुबह सर्किट हाउस से निकलकर 10:10 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचेंगे।
- 10:20 बजे प्रेसीडेंशियल ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।