- Home
- World
- India
- Politics
- States+
- Andaman and Nicobar Islands
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chandigarh
- Chhattisgarh
- Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu and Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Lakshadweep
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Puducherry
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal
- Districts+
- Agra
- Aligarh
- Ambedkar Nagar
- Amethi
- Amroha
- Auraiya
- Ayodhya
- Azamgarh
- Badaun
- Bahraich
- Ballia
- Balrampur
- Banda District
- Barabanki
- Bareilly
- Basti
- Bijnor
- Bulandshahr
- Chandauli(Varanasi Dehat)
- Chitrakoot
- Deoria
- Etah
- Etawah
- Farrukhabad
- Fatehpur
- Firozabad
- Gautam Buddha Nagar
- Ghaziabad
- Ghazipur
- Gonda
- Gorakhpur
- Hamirpur
- Hapur District
- Hardoi
- Hathras
- Jaunpur District
- Jhansi
- Kannauj
- Kanpur Dehat
- Kanpur Nagar
- Kasganj
- Kaushambi
- Kushinagar
- Lakhimpur Kheri
- Lalitpur
- Lucknow
- Maharajganj
- Mahoba
- Mainpuri
- Mathura
- Mau
- Meerut
- Mirzapur
- Moradabad
- Muzaffarnagar
- Pilibhit
- Pratapgarh
- Prayagraj
- Rae Bareli
- Rampur
- Saharanpur
- Sambhal
- Sant Kabir Nagar
- Sant Ravidas Nagar
- Shahjahanpur
- Shamli
- Shravasti
- Siddharthnagar
- Sitapur
- Sonbhadra
- Sultanpur
- Unnao
- Varanasi (Kashi)
- Sports
- Business
- Video
- Entertainment
- Crime
- Spacial
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल का निधन, कोरोना संक्रमण से थे पीड़ित

दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का निधन हो गया है।71 वर्ष के अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। इसके बाद उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।अहमद पटेल 15 नवंबर से आईसीयू में भर्ती थे ।
एक शोक संदेश में सोनिया गांधी ने कहा, 'अहमद पटेल के जाने से मैंने एक ऐसा सहयोगी खो दिया है जिनका पूरी जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था। उनकी निष्ठा और समर्पण, अपने कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, मदद के लिए हमेशा मौजूद रहना और उनकी शालीनता कुछ ऐसी खूबियां थीं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती थीं।मैंने ऐसा कॉमरेड, निष्ठावान सहयोगी और मित्र खो दिया जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। मैं उनके निधन पर शोक प्रकट करती हूं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।
कोरोना वायरस से संक्रमित पटेल पिछले करीब एक माह से गुरूग्राम के अस्पताल में भर्ती थे। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे पटेल पार्टी के संकटमोचक के रूप में भी जाने जाते थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमद पटेल के निधन पर ट्वीट किया है और उनके बेटे फैजल पटेल से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा है, "अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं।उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल समाज की सेवा में बिताए।अपने तेज दिमाग के लिए जाने जाने वाले अहमद पटेल को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी।उनके बेटे फैजल से बात की है और संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले."
अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा, "पिता अहमद पटेल का निधन आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर हुआ है। एक महीने पहले वह कोरोना से संक्रमित हुए थे और शरीर के कई अंगों के काम बंद करने की वजह से उनकी हालत बिगड़ रही थी। खुदा उन्हें जन्नत दे। आप सभी से अनुरोध है कि कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए भीड़ इकट्ठा न करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Dr. S. K. Singh
Dainik Jagran and Amar Ujala's senior journalist, Sub-Editor Basti Khabar, Co-Founder Basti Khabar Pvt. Ltd.