
लखनऊ। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग प्रदेश में कराएगा रामायण कॉन्क्लेव.
अयोध्या, गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, विंध्याचल, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, ललितपुर, बिठूर, मथुरा, गढ़मुक्तेश्वर, गाजियाबाद, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली और लखनऊ में होगा आयोजन।
2 महीने तक चलेगा रामायण कॉन्क्लेव। 2500 लोक कलाकार दिखाएंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
बच्चों के लिए रामायण पर आधारित होंगी क्विज प्रतियोगिताएं। कोविड गाइडलाइन के चलते ऑनलाइन भी होगा प्रसारण।
संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बैठक में दिए निर्देश।