- Home
- World
- India
- Politics
- States+
- Andaman and Nicobar Islands
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chandigarh
- Chhattisgarh
- Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu and Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Lakshadweep
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Puducherry
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal
- Districts+
- Agra
- Aligarh
- Ambedkar Nagar
- Amethi
- Amroha
- Auraiya
- Ayodhya
- Azamgarh
- Badaun
- Bahraich
- Ballia
- Balrampur
- Banda District
- Barabanki
- Bareilly
- Basti
- Bijnor
- Bulandshahr
- Chandauli(Varanasi Dehat)
- Chitrakoot
- Deoria
- Etah
- Etawah
- Farrukhabad
- Fatehpur
- Firozabad
- Gautam Buddha Nagar
- Ghaziabad
- Ghazipur
- Gonda
- Gorakhpur
- Hamirpur
- Hapur District
- Hardoi
- Hathras
- Jaunpur District
- Jhansi
- Kannauj
- Kanpur Dehat
- Kanpur Nagar
- Kasganj
- Kaushambi
- Kushinagar
- Lakhimpur Kheri
- Lalitpur
- Lucknow
- Maharajganj
- Mahoba
- Mainpuri
- Mathura
- Mau
- Meerut
- Mirzapur
- Moradabad
- Muzaffarnagar
- Pilibhit
- Pratapgarh
- Prayagraj
- Rae Bareli
- Rampur
- Saharanpur
- Sambhal
- Sant Kabir Nagar
- Sant Ravidas Nagar
- Shahjahanpur
- Shamli
- Shravasti
- Siddharthnagar
- Sitapur
- Sonbhadra
- Sultanpur
- Unnao
- Varanasi (Kashi)
- Sports
- Business
- Video
- Entertainment
- Crime
- Spacial
Basti News Update: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी भर्ती का खुलासा! जालसाजों ने निकाली 825 पदों की भर्ती

जब स्वास्थ्य विभाग में निकाली 825 पदों की भर्ती इंटरव्यू के लिए पहुचें अभ्यर्थी तब हुआ फ़र्ज़ी भर्ती मामले का खुलासा।
बस्ती। जालसाजों द्वारा स्वास्थ्य विभाग में 825 पदों की भर्ती निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। भर्ती साक्षात्कार के माध्यम से की जानी थी। आवेदन की अंतिम तिथि और साक्षात्कार की तिथि 25 सितंबर निर्धारित थी। शुक्रवार को कुछ अभ्यर्थी इंटरव्यू देने भी पहुंचे। इन्हें समझाने में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस संबंध में एसआईसी ने कोतवाली थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ तहरीर दी है।
आवेदन चिकित्सक, नर्स समेत विभिन्न पदों के लिए मांगे गए थे। आवेदन के लिए सभी अभ्यर्थियों को यह निर्देश दिया गया था कि वे आवेदन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय को पंजीकृत डाक से भेजें। मगर अभ्यर्थियों के आवेदन रिसीव होने के बजाय वापस अभ्यर्थियों के पास पहुंच गए। चूंकि अंतिम तिथि 25 सितंबर थी ऐसे में सुनीता, आशुतोष समेत कई अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सीएमओ दफ्तर पहुंच गए। इसके बाद उन्हें वास्तविक स्थिति विभागीय जिम्मेदारों ने बताई।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, मामला तब संज्ञान में आया जब किसी अभ्यर्थी ने स्वास्थ्य विभाग के एक बाबू को फोन कर रिक्तियों के बारे में जानकारी लेनी चाही। संबंधित बाबू ने ऐसी किसी भी रिक्ति से अनभिज्ञता जताई। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि ऐसा कोई भी आवेदन जारी नहीं हुआ है। बस्ती जिले में जिला संयुक्त चिकित्सालय है ही नहीं। यह पूरी तरह फर्जी आवेदन है। इस पर कार्रवाई के लिए एसआईसी डॉ. रोचिष्मती पांडेय ने संबंधितों को पत्र भी लिखा है।
जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोचिष्मती पांडेय ने कहा कि वर्ष 2019 में इन रिक्तियों को निकाला गया था, जिसमें हेरफेर कर जालसाजों ने इसे बस्ती का बना दिया है। इस मामले में मैंने कोतवाली पुलिस को अज्ञात जालसाजों के खिलाफ तहरीर दी है। जो लोग यहां आए थे उन्हें वास्तविकता बता कर वापस भेज दिया गया है। यहां से कोई रिक्ति नहीं निकाली गई है।
इन पदों के लिए मांगे गए थे आवेदन- मेडिकल सोशल आफिसर ग्रेड टू-11, सिस्टर ग्रेड-2(स्टाफ नर्स)-617, जूनियर मेडिकल लैब टेकभनोलॉजिस्ट-23, मेडिकल लैब टेकभनोलॉजिस्ट-134, टेकिभनशियन (रेडियोग्राफी)-4, टेकिभनशियन (रेडियोलॉजी)-26, ड्राइवर-10 निकाली थी भर्तियां।