
सीएम योगी ने जताया शोक. अधिकारियों को राहत, बचाव, इलाज कराने के दिये आदेश।
यूपी/गोंडा। जिले में घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में ब्लास्ट से दो घर जमींदोज हो गए। घंटो तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे के नीचे से परिवार के 14 लोगों को निकाला गया। जिनमें से आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोगों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।
जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में मंगलवार रात लगभग 11 बजे खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। इस विस्फोट में दो घर जमींदोज हो गए, जिसके मलबे के नीचे परिवार के 15 लोग दब गये। जिनमें से आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 लोगों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। मलबे के नीचे एक बच्चे के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है।
मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में गैस सिलिंडर में विस्फोट की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
महाराज जी ने घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए भी आदेशित किया है।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) June 2, 2021
साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया है।