बस्ती। जिले की पांच विधानसभा सीटों – कप्तानगंज, रुधौली, हर्रैया, बस्ती सदर और महादेवा के चुनावी नतीजों के लिए मतगणना गुरुवार सुबह से ही शुरू हो चुकी थी। जिले की पांचों विधानसभा सीटों के चुनावी परिणामों को जानने की उत्सुकता उम्मीदवारों के अलावा क्षेत्रीय जनता में भी खूब देखी गई। पूरे दिन अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवारों की मतगणना स्थति जानने के लिए लोग अपने परिचितों, रिस्तेदारों और अन्य लोगों से मतगणना के रुझानों को जानने के लिए लगातार संपर्क करते रहे।
बस्ती खबर टीम भी लगातार अपने पाठकों को पल-पल की बस्ती जिले की सभी विधानसभा सीटों के लाईव अपडेट्स व्हाट्सप्प के जरिए देती रही।
जिले की पांचों विधानसभा सीटों की मतगणना देर शाम तक जारी रही। बस्ती खबर टीम मतगणना स्थल द्वारा और एलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की अपडेट्स पर लगातार नजर बनाए रखा। यूपी चुनाव 2022 के अंतर्गत बस्ती जिले की इन पांचों विधानसभा सीटों की बात करें तो, जिले की कुल 5 विधानसभा सीटों में से 4 समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में गई है, जबकि शेष 1 सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वापसी की है।
आपको बता दें कि, 2017 विधानसभा चुनाव में योगी-मोदी लहर के बीच बस्ती जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार 4 सीटों पर सपा ने सेंध लगाई है, जबकि अन्य 1 सीट पर सपा के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे। आप यहां यूपी चुनाव 2022 के अंतर्गत बस्ती जिले की पांचों विधानसभा सीटों के परिणाम देख सकते हैं:
कप्तानगंज विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम
Candidate | Party | Total Votes |
---|---|---|
अंबिका सिंह | कांग्रेस | 3527 |
कवीन्द्र चौधरी | समाजवादी पार्टी | 94273 |
चंद्र प्रकाश शुक्ला | भाजपा | 70094 |
जहीर अहमद | बहुजन समाज पार्टी | 40381 |
ओम प्रकाश | अटल जनशक्ति पार्टी | 883 |
लक्ष्मण | लोग पार्टी | 444 |
सुनील | जन अधिकार पार्टी | 943 |
संजय कुमार | आम आदमी पार्टी | 574 |
हृदयराम | बहुजन मुक्ति पार्टी | 346 |
कपिल देव | निर्दलीय | 478 |
दिग्विजय सिंह | निर्दलीय | 1714 |
रामजी | निर्दलीय | 1047 |
नोटा | – | 1221 |
कुल | 215925 |
रुधौली विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम
Candidate | Party | Total Votes |
---|---|---|
अशोक कुमार मिश्र | बहुजन समाज पार्टी | 37618 |
बसंत चौधरी | कांग्रेस | 4451 |
राजेन्द्र प्रसाद चौधरी | समाजवादी पार्टी | 86360 |
संगीता प्रताप जायसवाल | भाजपा | 71134 |
मोहम्मद क्यूम | अटल जनशक्ति पार्टी | 1461 |
जय गोविंद पाण्डेय | अखिल भारतीय सोसलिस्ट पार्टी | 953 |
निहालुद्दीन | ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन | 3238 |
नीलम | लोग पार्टी | 432 |
पुष्करादित्य सिंह | आम आदमी पार्टी | 24463 |
महफूज अली | पीस पार्टी | 662 |
अजय प्रताप | निर्दलीय | 536 |
प्रेम कुमार | निर्दलीय | 707 |
लक्ष्मीकांत भट्ट | निर्दलीय | 866 |
सुनील कुमार | निर्दलीय | 510 |
नोटा | – | 1140 |
कुल | 234531 |
बस्ती सदर विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम
Candidate | Party | Total Votes |
---|---|---|
आलोक रंजन वर्मा | बहुजन समाज पार्टी | 36429 |
दयाराम चौधरी | भाजपा | 84250 |
देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव | कांग्रेस | 4105 |
प्रदीप कुमार | बहुजन मुक्ति पार्टी | 266 |
रमेश कुमार सिंह | आम आदमी पार्टी (आप) | 506 |
राम प्रसाद | जनहित किसान पार्टी | 445 |
महेंद्र नाथ यादव | समाजवादी पार्टी | 86029 |
बाबिता | निर्दलीय | 612 |
अम्बरीष देव गुप्ता | भारत महापरिवार पार्टी | 1180 |
ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी | अटल जनशक्ति पार्टी | 537 |
अरबाबुल हक | आजाद समाज पार्टी (काशी राम) | 414 |
नोटा | – | 1320 |
कुल | 216093 |
हर्रैया विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम
Candidate | Party | Total Votes |
---|---|---|
अजय सिंह | भाजपा | 88200 |
त्रयंबक नाथ | समाजवादी पार्टी | 69871 |
राजकिशोर सिंह | बहुजन समाज पार्टी | 55697 |
लबोनी सिंह | कांग्रेस | 2008 |
दीप कुमार | विकासशील इंसान पार्टी | 1342 |
सुरेश कुमार सिंह | आम आदमी पार्टी (आप) | 429 |
आद्या शरण चौधरी | निर्दलीय | 434 |
चंद्रमणी (सुदामा जी) | निर्दलीय | 1046 |
श्रवण कुमार | निर्दलीय | 603 |
नोटा | – | 1704 |
कुल | 221334 |
महादेवा विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम
Candidate | Party | Total Votes |
---|---|---|
बृजेश कुमार | कांग्रेस | 2255 |
रवि सोनकर | भाजपा | 77855 |
लक्ष्मी चंद्र खरवार | बहुजन समाज पार्टी | 40207 |
दूधराम | सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सपा गठबंधन) | 83350 |
पूर्णिमा | जन अधिकार पार्टी | 2907 |
राम करण | बहुजन मुक्ति पार्टी | 905 |
सुरेश | आम आदमी पार्टी (आप) | 1183 |
विजय विक्रम | निर्दलीय | 943 |
नोटा | – | 1582 |
कुल | 211187 |
वर्षों पुराना महादेवा विधानसभा का टूटा मिथक
बस्ती जिले की महादेवा विधानसभा सीट की एक अलग ही अटूट मान्यता थी। माना जाता था कि इस सीट पर जिस भी पार्टी के उम्मीदवार की जीत हुई है, प्रदेश में उसी ही पार्टी की सरकार बनी है, लेकिन इस बार के यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में ऐसा पहली बार हुआ है कि इस विधानसभा चुनाव 2022 में जिस उम्मीदवार ने जीत हासिल की है, प्रदेश में उस पार्टी की सरकार नहीं बन सकी।
1980 से लेकर 2017 तक विधानसभा चुनावों में अब तक का रिकार्ड रहा है कि इस सीट पर जिस पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की, यूपी में उसी की ही सरकार बन गई है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रवि सोनकर 82429 मत पाकर विजयी हुए थे जबकि बसपा से प्रत्याशी दूधराम 56545 मत पाकर हार गए थे, और यूपी में बीजेपी की सरकार बनी थी।
लेकिन इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार रवि सोनकर 77855 मत पाकर हार गए और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सपा गठबंधन) के उम्मीदवार दूधराम 83350 मत पाकर जीत गए, और अब तक चली आ रही मान्यता टूट गई। इस बार प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 साल के कार्यकाल पूरे करने के बाद सत्ता में वापसी कर रहे हैं।